Tata IndiCash ATM Franchise के लिए कैसे अप्लाई करें ?

Tata IndiCash ATM Franchise के लिए कैसे अप्लाई करें ?

Tata IndiCash ATM Franchise contact number | Tata Indicash ATM Franchise cost

क्या आप Tata IndiCash ATM Franchise लेना चाहते हैं ? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं | आपने अपने आस पास बहुत से Indicash ATM देखे होंगे | ये एटीएम किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है | 

आज के समय में Indicash एक बहुत अच्छी और बडी कंपनी है जिसके पूरे भारत में 8500 से भी ज्यादा एटीएम किओक्स स्थापित हैं | Indicash ATM कंपनी टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड के द्वारा संचालित किया जाती है | इस एटीएम कंपनी को टाटा ने साल 2013 में स्थापित किया था जिसके आज हर शहर में बहुत सारे Indicash ATM Point मिल जाते हैं | 

अगर आपके पास कोई खाली दुकान या कोई कमरा है तो आप Indicash ATM के लिए अप्लाई कर सकते हैं और घर बैठे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं | नीचे हमने Tata Indicash ATM Franchise लेने के लिए पूरी प्रक्रिया बताई है | 

Tata Indicash ATM Franchise क्या है?

Tata Indicash ATM Franchise लेने से पहले आपको इसके बारे में जानने जरूरत है क्योंकि अगर आप इसके बारे में बिना जाने इसके लिए अप्लाई करेंगे तो आपको कुछ दिक्कत हो सकती है | Indicash ATM company सिर्फ एटीएम सर्विस में ही कार्य करती है | इसके अलावा ये किसी और सर्विस या प्रोडक्ट को प्रदान नही करती | 

आप ये तो जानते होंगे कि आज के समय में एटीएम की डिमांड बहुत ज्यादा है | हर वो व्यक्ति जिसके पास एटीएम कार्ड है वो अपने पैसे निकालने के लिए पास के एटीएम में ही जाता है | कुछ एटीएम मशीन तो बैंक के द्वारा लगाई जाती हैं जो की ज्यादातर बैंक के बगल में होती हैं | लेकिन कई ऐसी जगह होती हैं जगह दूर दूर तक कोई बैंक का एटीएम नही होता | ऐसी जगह पर आपको IndiCash ATM Dealership देखने को मिल जाएंगे |

Tata IndiCash ATM Company अपने व्यापार को बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है और इसलिए वो आम लोगों को Tata Indicash ATM Franchise देती है | अगर आप के आस पास कोई एटीएम नही है और आपके पास कुछ जगह खाली है तो आप Indicash ATM Apply कर सकते हैं | 

Read more: SBI ATM Franchise: कम लागत में फ्रेंचाइजी लेके 70,000 रुपए महीना कमाएं

Tata Indicash ATM Franchise के लिए आवश्यक चीजें क्या हैं?

Tata Atm Franchise लेने के लिए आपको बहुत सी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है |

  • Space: आपको पता ही होगा कि एटीएम खोलने के लिए कुछ जगह की आवश्यकता होती है | इसलिए इंडिकैश एटीएम के लिए आपको कम से कम 50 से 90 sq. ft. जगह की जरूरत पड़ने वाली है |
  • Necessary Documents: अगर आपको एटीएम फ्रेंचाइजी लेने है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज अप्लाई करने समय जमा करने होंगे |
  • Investment: बिना इन्वेस्टमेंट के कोई भी बिजनेस शुरू नही किया जा सकता, इसलिए इंडिकेश एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करना होगा |
  • Worker: वैसे तो एटीएम के लिए किसी वर्कर की जरूरत नही होती लेकिन ये एक पैसे से संबंधित सर्विस है तो इसकी सुरक्षा के लिए आपको एक गार्ड रखना पड़ेगा |

Tata Indicash ATM Franchise Cost क्या है?

सबसे पहले तो आपको यह जानने की जरूरत है कि IndiCash ATM Business एक बहुत कम निवेश वाला व्यापार है | इसे आप आसानी से छोटी सी खाली जगह में शुरू कर सकते हैं | आपको बस एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करना है और बाकी का काम IndiCash एटीएम कंपनी आपको कर के देती है | 

हम आपको Tata IndiCash ATM Franchise Price के बारे में बताने वाले हैं जो आपको इसके लिए अप्लाई करने के लिए पे करना होगा | indicash ATM franchise लेने के लिए आपको कम से कम 5 से 10 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा | इसके बाद आप आसानी से बिना कुछ किए हर महीने अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं |

Read more: Chai Sutta Bar Franchise Kaise le | चाय sutta बार फ्रेंचाइजी के लिए कैसे अप्लाई करें

Documents Required for Tata IndiCash ATM Franchise 

यहां आपको हम कुछ जरूरी दस्तावेज बताने वाले हैं जिनको आपको Indicash ATM Franchise Apply करते वक्त जरूरत पड़ेगी | 

  • Aadhar Card
  • PAN Card
  • Voter ID Card
  • Residential Address Proof
  • Ration Card
  • Electricity bill
  • 5 passport size photographs
  • Bank account number
  • Bank details
  • email id
  • Working mobile number
  • Alternate phone number
  • Lease agreement papers if space is rented
  • Property documents with owner’s name and address proof
  • No objection certificate

Terms and Conditions for Tata IndiCash ATM Franchise

अगर आपको Indicash ATM Dealership लेनी है तो इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं |

  • इसके लिए आपको कम से कम 50 से 100 sq. ft. जगह की जरूरत पड़ती है.
  • जहां आप Indicash एटीएम खोलने वाले हैं उस जगह की दूरी किसी दूसरे एटीएम से कम से कम 100 मीटर से ज्यादा होनी चाहिए.
  • एटीएम में काम करने के लिए आपको 24 घंटे का बिजली बैकअप होना चाहिए.
  • आपको indicash एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जगह ढूंढनी होगी.
  • एटीएम लगाने के लिए जगह की छत मजबूत होनी चाहिए.
  • एटीएम के लिए जगह ऐसे होनी चाहिए जहां आराम से हर दिन 300 ट्रांजेक्शन हो सकें .
  • आपके एटीएम के सामने बाइक या कार खड़ी करने के लिए पार्किंग की जगह  होना चाहिए.
  • आपके पास अथॉरिटी द्वारा सत्यापित नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट होना चाहिए .
  • अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा कर लेते हैं तो आपको IndiCash ATM Franchise आराम से मिल जाती है |

Read more: Tealogy Franchise के लिए कैसे अप्लाई करें | Tealogy Franchise Cost, Profit and How to Apply

TATA IndiCash ATM Franchise कैसे लें?

टाटा कंपनी की एटीएम फ्रेंचाइजी लेना बहुत ही आसान है | आजकल भारत में ऐसी बहुत सी जगह हैं जगह लोगों के पास एटीएम कार्ड तो है लेकिन आस पास कोई एटीएम नही है | और अगर कहीं एटीएम लगे भी हुए होते हैं तो ज्यादातर खाली होते हैं | तो इन सभी जगह में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए टाटा अपनी Indicash ATM Franchise देती है

इसके लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है बस आपको कुछ दस्तावेज, इन्वेस्टमेंट और शर्तें माननी होंगी | इसके बाद आप आसानी से Indicash ATM Dealership पा सकते हैं | आगे के भाग में हम आपको Indicash एटीएम के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे |

Tata Indicash ATM Franchise के लिए अप्लाई कैसे करें ?

अगर आप Indicash ATM Apply करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है | आप इसे दोनो ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं | Tata Indicash ATM Franchise Apply Online की पूरी प्रक्रिया हम नीचे बताने वाले हैं |

ये कुछ स्टेप्स हैं जिन्हे आप फॉलो करके Indicash ATM Franchise के लिए आवेदन कर सकते हैं |

  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन में ब्राउजर खोलें |
  2. उसके बाद Indicash की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या indicash.co.in पर क्लिक करें |
  3. क्लिक करते ही आप Indicash ATM वेबसाइट के होमपेज पर पहुंच जायेंगे |
  4. अब होमपेज से आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे, वहां से ATM Franchise पर क्लिक करें |
  5. उसके बाद आपको enquire now ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें |
  6. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा |
  7. अब इस फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स सही सही भरें |
  8. सब कुछ सही से भरने के बाद Submit पर क्लिक करें |
  9. इतना करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और TATA indicash ATM company आपसे कुछ दिनों बाद संपर्क करेगी | 

ये सारे स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से Indicash एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं | अगर आवेदन करते समय आपको कुछ समस्या आती है तो आप कंपनी को कॉन्टैक्ट नंबर से संपर्क कर सकते हैं जोकि हमने नीचे बताया है |

TATA IndiCash ATM Franchise
IndiCash ATM Franchise

What is the Commission in Tata Indicash ATM Franchise?

यहां हम आपको Tata IndiCash ATM commission के बारे में बताएंगे | अगर आप इंडिकेश एटीएम की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको हर कैश ट्रांजेक्शन पर 8 रूपए और बिना कैश वाली ट्रांजेक्शन पर 2 रूपए कमीशन मिलता है | इस कमीशन को अगर महीने के हिसाब से देखा जाय तो आप टाटा एटीएम फ्रेंचाइजी खोलकर आराम से 20 से 25,000 रूपए कमा सकते हैं |

Read more: MBA Chai Wala Franchise Kaise le | MBA चाय वाला फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस कैसे शुरू करे?

Tata Indicash ATM Franchise में Income कितनी होती है ?

अब हम आपको IndiCash ATM Franchise Income के बारे में बताने जा रहें हैं

  • जैसा कि हमने आपको बताया है की ये एक कम निवेश वाला बिजनेस मॉडल हैं जिसमें आपको 50 – 90 sq. ft. जगह और कम से कम 5 लाख इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ने वाली है .
  • इसमें आपको हर कैश ट्रांजेक्शन के लिए 8 रूपए और नॉन कैश ट्रांजेक्शन के लिए 2 रूपए कमीशन मिलता है.
  • मन लीजिए अगर आप 5 लाख का इन्वेस्टमेंट करते हैं और आपके एटीएम पर हर दिन 100 ट्रांजेक्शन होती हैं | तो आप आसानी से 1.5 से 2 लाख रुपए पहले ही साल में कमा सकते हैं | अगले 5 साल तक आप 10 लाख रुपए कमा सकते हैं.
  • वहीं अगर अगले 5 सालों तक हर साल ट्रांजेक्शन में 10% का बढ़ावा होता है तो आप पांचवे साल मैं आराम से 3 लाख रुपए कमा सकते हैं.
  • Indicash ATM Franchise लेने के बाद आप पहले साल में 33% और पांचवे साल में 53% तक का इन्वेस्टमेंट रिटर्न पा सकते हैं.
  • Tata Indicash ATM खोलते ही आपकी कमाई पहले दिन और पहले ट्रांजेक्शन से शुरू हो जाती है |

Tata Indicash ATM Franchise Review

जैसा कि आपने जाना कि Tata Indicash ATM Franchise एक बहुत ही अच्छा कम निवेश वाला बिजनेस है | अगर आपको इस एटीएम कंपनी की फ्रेंचाइजी लेनी है तो आप आपको कम से कम 5 लाख इन्वेस्टमेंट करना होगा | यह बिजनेस आपको अच्छा मुनाफा कमा के दे सकता है | 

अगर आपके आस पास या दूर देर तक कोई एटीएम नही है तो आपको Indicash ATM Business जरूर शुरू करना चाहिए | इसमें मुनाफा तो अच्छा है हो सकता है कभी कभी आपके एटीएम से 100 से भी काम ट्रांस्केशन हों या 100 से ज्यादा ट्रांजेक्शन हों | लेकिन अगर आप इस बिजनेस को करते रहेंगे तो आने वाले 5 साल तक आप अच्छा पैसा कमाना शुरू कर देंगे |

Tata Indicash ATM Franchise Contact Details 

हमने आपको टाटा एटीएम फ्रेंचाइजी के आवेदन के लिए पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई है | अगर आपके पास कोई खाली जगह और आप इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हैं तो आप आसानी से Indicash Company की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | उसके लिए आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और कोई भी डिवाइस जैसे कि मोबाइल फोन या कंप्यूटर होना चाहिए |

अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है और आप ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं तो आप Tata Indicash ATM Company Franchise के लिए नीचे बताए गए नंबर पर कॉल करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं | 

Tata Indicash ATM Franchise Contact Number

+91 8054520810

1800 2662 660

Tata Indicash ATM Office address:

Tata Communications Payment 

Solutions Limited, Tower 4, 5th floor, 

Equinox Business Park, LBS Marg,

Kurla (W) Mumbai 400070

Official email id: feedback@indicash.co.in

Official website: indicash.co.in 

Tata Indicash ATM Near me कैसे पता करें ?

भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं जो केवल एटीएम से ही कैश निकालना पसंद करते हैं | वे आस पास के बैंक एटीएम में जाते तो हैं लेकिन ज्यादातर एटीएम कभी कभार काम नहीं करते | तो इस समस्या को दूर करने के लिए Tata अपनी Indicash ATM Franchise लोगों को प्रदान करता है जिससे की किसी एरिया या शहर के लोग आसानी से अपना बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर सकें |

अगर आपके आस पास कोई एटीएम काम नही करता है तो आप नजदीकी TATA Indicash ATM पर जा सकते हैं | आप अपने पास के indicash ATM Franchise की लोकेशन बहुत की आसानी से जान सकते हैं | 

  • आपको बस अपने डिवाइस में Google खोलना है 
  • और indicash ATM near me सर्च करना है  
  • उसके बाद सर्च सर्च रिज़ल्ट में आपको पास के सारे indicash ATM की लोकेशन मिल जायेगी |

Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि Tata Indicash ATM Franchise क्या है और इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं | आज के समय में लाखो करोड़ो लोग एटीएम का इस्तेमाल रोजाना करते हैं | इस वजह से बहुत से बैंक एटीएम में कैश नही बचता या काम करना बंद कर देते हैं | अगर आप उनसे कुछ दूरी पर इंडिकेश एटीएम खोलते हैं तो ये तो पक्का है की हजारों लोग आपके एटीएम को उसे करने आयेंगे | 

अगर आपके पास कोई खाली जगह बिना काम की पड़ी है तो उस जगह पर आप Indicash ATM dealership ले सकते हैं | इसमें मुनाफा बहुत अच्छा है, जितनी ज्यादा ट्रांजेक्शन आपके एटीएम से होगी आप उतना ज्यादा मुनाफा कमाएंगे | इंडिकेश एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिसिल वेबसाइट पर जाके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा |

हम आशा करते हैं की आपको ये आर्टिकल पसंद आया और आपको कुछ अच्छी जानकारी मिली | इस आर्टिकल को प्रोमोट करने के लिए इसे अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |

Kya Indicash ATM Franchise

People Also Ask

Kya Tata Indicash ATM Franchise acche प्रॉफिट वाला बिजनेस है ?

आप इस बिजनेस में 5 लाख इन्वेस्टमेंट करने के बाद हर साल लगभग 1.5 से 2.5 लाख रुपए कमा सकते हैं |

मैं कैसे TATA Indicash ATM Franchise ले सकता हूं ?

  • सबसे पहले 50 – 80 sq. ft. जगह का इंतजाम करिए .
  • उसके बाद आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम 5 लाख रुपए होने चाहिए .
  • अगर आपके पास ये दोनो चीजें हैं तो चेक कीजिए आपके आसपास के 100 मीटर के अंदर कोई दूसरा एटीएम तो नही है
  • फिर उसके बाद आप indicash ATM company की वेबसाइट पर जाके या कॉल करके आवेदन कर सकते हैं |

Tata Indicash ATM machine की क्या कीमत है ?

इस एटीएम मशीन की कीमत लगभग 1 लाख रुपए है |

Konsi ATM Franchise सबसे बढ़िया है ?

इस समय HDFC ATM Franchise सबसे बढ़िया है | 

Indicash ATM से एक महीने में कितने पैसे कमा सकते हैं ?

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो आप आराम से हर महीने 10,000 रूपए कमा सकते हैं |

क्या मैं Indicash ATM से पैसे निकाल सकता हूं ?

आप इंडियाकैश एटीएम में किसी भी बैंक का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकते हैं |

IndiCash ATM company का मालिक कोन है ?

Indicash ATM company Tata Communications Payment Solutions Limited द्वारा संचालित की जाती है | 

IndiCash ATM machine में पैसे कोन डालता है ?

इंडिकेश कंपनी ही अपने सारे एटीएम में समय समय पर पैसे रिफिल करती रहती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *